Homeभीलवाड़ापारोली विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस व केरियर डे मनाया

पारोली विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस व केरियर डे मनाया

अजीज भाटी
रोपां:- 12 जनवरी पारोली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस व केरियर डे मनाया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुशील छापरवाल ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार शर्मा पूर्व सरपंच व पारोली भाजपा मंडल अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि किशोर कुमार शर्मा भाजपा नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष, प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस व केरियर काउंसलिंग डे के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने सरस्वती माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसमें आमंत्रित अतिथियों व शाला स्टाफ के शिक्षकों के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित शाला प्रबंधन विकास समिति सदस्यों अभिभावकों व छात्र छात्राओं को कक्षा 10 व कक्षा 12 पास करने के पश्चात विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्र में कैरियर निर्माण हेतु करियर काउंसलिंग की महत्वपूर्ण बातें विस्तार से बताई गई। केरियर डे युवा महोत्सव स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित महत्वपूर्ण उद्बोधन देकर छात्रों को भविष्य निर्माण के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में भवानीराम रेगर उपप्रधानाचार्य, कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुशील छापरवाल, महेश पाल विज्ञान व्याख्याता, फतेह सिंह गुर्जर पुस्तकालय अध्यक्ष, मुख्य अतिथि अशोक शर्मा, देवकिशन माली व्याख्याता संस्कृत ने वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन देवकिशन माली व्याख्याता ने किया। कार्यक्रम में केरियर डे के रूप में विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता शाहिद सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सरला शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक, शाला विकास व प्रबंध समिति सदस्य उपस्थित रहें। शिक्षक शिक्षिकाओं में दीक्षा मालव व्याख्याता रसायन विज्ञान, शिवकेश मीणा, सुभाष चौधरी शिक्षक, हीरालाल सोयल कंप्यूटर शिक्षक, मोतीलाल मीणा प्रशासनिक सहायक अधिकारी, विजय प्रकाश कुमावत कनिष्ठ लिपिक, मनोज गुर्जर, दिनेश बैरवा, हरि सिंह ढाबरिया शिक्षक, हेम जैन, सीमा मीणा अध्यापिका, संजू मूंदड़ा, प्रियंका पहाड़िया, रेणु सोडाणी विद्यालय शिक्षा सहायक उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहयोग व योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि उपप्रधानाचार्य ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को मोतीचूर के लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किए गए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES