Homeभीलवाड़ापारोली मे तीन टीमों ने मिलकर अवैध गार्नेट खनन पर दिया कार्यवाही...

पारोली मे तीन टीमों ने मिलकर अवैध गार्नेट खनन पर दिया कार्यवाही को अंजाम, 16 सेपरेटर मशीन और दो ट्रेक्टर जब्त

भीलवाड़ा । पारोली मे अवैध रूप से गारनेट का अवैध खनन के विरूद्व भीलवाड़ा पुलिस ने कार्यवाही की है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह एंव एएसपी शाहपुरा राजेश आर्य एंव माधव उपाध्याय आईपीएस एंव सुरेश कुमार वृताधिकारी वृत कोटडी के निर्देश मे गारनेट का अवैध खनन करने वालो पर कार्यवाही की गई । दिनांक 31.01.2026 कि रात्रि को पुलिस थाना पारोली क्षेत्र मे अवैध गारनेट खनन के विरूद्व कार्यवाही के दोरान तीन टीमो का गठन किया गया अवैध खनन करने मे उपयोग में ली जाने वाली सेपरेटर मशीन को क्षेत्र सरहद आसोप, खेजडी साखडा, आगरिया से कुल 16 सेपरेटर मशीन व 2 ट्रेक्टर जब्त किये गये। वही अवैध गारनेट का खनन करने वाले सतु गुर्जर निवासी कंवलियास, भेरू गुर्जर निवासी फलासेड, भेरू लाल निवासी मोडिया खेडा, जगदीश निवासी फलासेड, राजु फलासेड, शंकर गुर्जर निवासी नृसिह का झोपडा, लोकेश जेन निवासी फलासेड व अन्य के खिलाफ प्रकरण संख्या 22/2026, 23/2026, 24/2026 धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट मे मामला दर्ज कर जांच शुरू की । गठित पुलिस टीम में पारोली थानाप्रभारी सियाराम, मुशी खाॅ सउनि पुलिस थाना पारोली, रामेश्वर लाल सउनि पुलिस थाना पारोली, दल्लाराम सउनि पुलिस थाना पारोली, एचसी रणवीर सिह थाना पारोली, कोंसटेबल भागीरथ, धर्मेन्द्र, सुनिल, श्योपाल, शेतान सिह, प्रवीण, केलाश, सुशिल और डीएसटी टीम शामिल थे ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES