रोपा । अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पारोली थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन और खनन उपकरण पर शिकंजा कसा है। पारोली थाना प्रभारी सियाराम ने बताया कि सोमवार को पारोली कस्बे में गश्त के दौरान अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इसके अलावा शिवसागर के निकट संचालित अवैध गार्नेट सेपरेटर मशीन को भी पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया। संबंधित प्रकरण की सूचना माइनिंग विभाग को देकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है।
