सूरौठ। हिंडौन शहर की ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें भगवान परशुराम भवन ट्रस्ट के चुनाव संपन्न कराए गए।
चौबीस ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में अठाईसा ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र चतुर्वेदी लहचौड़ा वालों को सर्वसम्मति से परशुराम भवन ट्रस्ट हिंडौन सिटी का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा हिंडौन शहर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा को उपाध्यक्ष, हिंडौन के पूर्व चेयरमैन भगवान सहाय शर्मा को महामंत्री बनाया गया। ट्रस्ट में बृज किशोर शर्मा, ओमप्रकाश पीटीआई एवं महेश चंद शर्मा को सदस्य बनाया गया।













