Homeराजस्थानअलवरसूरौठ में बैंड बाजे एवं आकर्षक झांकियों के साथ आज निकलेगी परशुराम...

सूरौठ में बैंड बाजे एवं आकर्षक झांकियों के साथ आज निकलेगी परशुराम शोभायात्रा, एसपी को पीले चावल भेंट कर दिया निमंत्रण 

सूरौठ।स्मार्ट हलचल/कस्बा सूरौठ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 10 मई को बैंड बाजे एवं आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने गुरुवार को करौली पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक ब्रजेश उपाध्याय को परशुराम जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। सूरौठ युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी, अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के करौली जिला अध्यक्ष राम पंडा, युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, ब्राह्मण परिषद के भरतपुर जिला अध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी आदि ने करौली एसपी ब्रजेश उपाध्याय को पीले चावल भेंट कर परशुराम जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा कार्यक्रम में शिरकत करने हेतु आमंत्रित किया। ब्राह्मण समाज के युवाओं ने गुरुवार को धाधरैन, ब्राह्मणों का नंगला, शेरपुर सहित कई गांवों में ब्राह्मण समाज के लोगों को पीले चांवल भेंट कर आधिकारिक संख्या में परशुराम जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम कस्बे में स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सरकारी नौकरी में सिलेक्ट हुई ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। परशुराम शोभा यात्रा 3:15 बजे ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होगी। ब्राह्मण समाज के लोगों ने गुरुवार की शाम को परशुराम जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES