Homeबीकानेररामनवमी की शोभायात्रा में भाग लेने का आह्वान, 2 लाख सनातनी लेंगे...

रामनवमी की शोभायात्रा में भाग लेने का आह्वान, 2 लाख सनातनी लेंगे भाग

गाँव – ढाणी पहुँची निमंत्रण टोली, सर्वे हिन्दू समाज को दिया निमंत्रण

डूंगरपुर,स्मार्ट हलचल। चैत्र नवरात्रि की नवमी 6 अप्रैल को भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा में भाग लेने को लेकर युवा टोलियां बनाकर गाँव ढाणी निमंत्रण देने जा रहे हैं। युवाओं द्वारा सोशल मीडिया, होर्डिंग के माध्यम से भी शोभायात्रा का भव्य रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस बार प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा में दो लाख साथियों के भाग लेने का लक्ष्य है। भूरालाल काठडी ने कहा कि 6 अप्रैल को डूंगरपुर में राजस्थान की सबसे बड़ी शोभायात्रा का आयोजन होगा। हमारे साधु संतों के मार्गदर्शन में सभी सनातनी एक साथ एकजुट होकर आएंगे। कवि सुनील पटेल ने कहा कि जब बात प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा की हो तो सर्व हिन्दू समाज एक होकर एकता की माला में दिखाई पड़ता है। राम भक्तों का समागम डूंगरपुर की धरती को गौरवान्वित करेगा। श्री रामोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र डांगी ने कहा कि यह समय सभी सामाजिक संगठनों को एक होकर इस शोभायात्रा को अद्वितीय बनाना होगा। युवा आमजन से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं हमें प्रभु श्रीराम के इस भव्य आयोजन में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी हैं। रामोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक हंसमुख पंड्या ने कहा कि युवा कार्यकर्ता देर रात तक कार्य में जुटे हुए हैं। शोभायात्रा के मार्ग को भगवा पताकाओं, बैनरों, झालरों से पाटा जाएगा। शुक्रवार को युवाओं की तीन टोली काठडी, गडा भाभा, रामगढ़, सरोदा, पिण्डवाल, तालोरा, बोड़ीगामा छोटा, बोड़ीगामा बड़ा, चुण्डावाडा, छापी, बिलपन, कनबा, घड़माला, भेहणा पहुँची। इस दौरान पार्षद डायालाल पाटीदार नवाडेरा, शांतिलाल कलाल, गिरिराज सिंह, शुभम् सुथार, धनेश्वर अहारी, लालजी इंदौड़ा, ताजेंग मसाणा, वालजी पटेल डोली, मणिलाल सुथार गणेशपुर, कनुभाई गड़ूलिया पंचाल, सुखलाल मीणा काठडी सरपंच मौजूद रहें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES