स्मार्ट हलचल/चौमहला/जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के पर्युषण पर्व शनिवार से शुरू हो गए इस अवसर पर मंदिर में आकर्षक सजावट की गई इन आठ दिनों तक कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जैन स्थानक समाज के पर्युषण पर्व रविवार से शुरू होगे।
जप, तप और ध्यान के लिए खास माने जाने वाले श्वेतांबर जैन मूर्ति समाज के आठ दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के प्रथम दिन साध्वी सौम्य रत्ना श्रीजी,पुनीत रसा रसा श्री जी, आग रत्ना श्रीजी, ऋषि रत्ना श्रीजी, महर्षि रत्ना श्रीजी, परार्थ रत्ना श्रीजी, गीतार्थ रत्ना श्रीजी महाराज महाराज की पावन निश्रा में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ सुबह देव दर्शन,आरती प्रवचन,दोपहर को नवपद जी की पूजन,शाम को प्रतिक्रमण,रात्रि में भक्ति संध्या का आयोजन हुआ,इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी सौम्य रत्ना श्रीजी महाराज ने कहा कि पर्युषण कमियों- दुर्गुणों पर विजय पाने तथा तप-साधना ,आत्म शुद्धि का महापर्व है। पर्व में देव पूजा, गुरु पूजा संघ पूजा, साधर्मिक भक्ति और तप करके कल्प सूत्र का श्रवण अवश्य करना चाहिए।
पर्युषण पर को लेकर मंदिर व मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट की गई।
सुधर्म जैन स्थानक में आचार्य प्रकाश मुनि के सुशिष्य संत इंद्रेश मुनि,
,संदीप मुनि,रक्षित मुनि की सानिध्य में 1 सितम्बर से पर्युषण पर्व मनाए जायेगे यहां प्रतिदिन सुबह प्रार्थना,प्रवचन,
दोपहर को वाचनी,शाम को प्रतिक्रमण ,रात्रि को धार्मिक शिविर होगे।













