नीरज मीणा
स्मार्ट हलचल/महुवा उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा द्वारा जैन समाज के पावन पर्वों को देखते हुए मीट की दुकान बंद करने के आदेश जारी किया गया है।
विमल चंद जैन द्वारा उपखंड मजिस्ट्रेट महुवा को प्रार्थना पत्र देकर मांग की गई थी कि पर्युषण पर्व संवत्सरी अनंत चतुर्दशी और क्षमावाणी पर्व के अवसर पर मांस मीट मछली की दुकानें और बूचड़खाने बंद रखे जाएं।
इस पर कार्यालय उप जिला मजिस्ट्रेट एवं उपखंड अधिकारी महवा ने आदेश जारी कर तहसीलदार महुवा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका महुवा, पुलिस उपाधीक्षक वृत्त महुवा, थानाधिकारी महुवा, सलेमपुर, बालाहेड़ी को निर्देशित किया है कि राजस्थान सरकार स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के आदेश की पालना में 15 सितम्बर 2026 मंगलवार पर्युषण पर्व एवं संवत्सरी, 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार अनंत चतुर्दशी और 27 सितम्बर 2026 रविवार क्षमावाणी पर्व पर महुवा, बालाहेडी, सलेमपुर थाना क्षेत्र के समस्त बूचड़खाने और मांस मछली की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए।