शाहपुरा:- शाहपुरा में पशु चिकित्सालय में डॉक्टर नही होने के कारण पशुओं का इलाज नही हो पा रहा है जिसके कारण गायो को दर्द का सामना करना पड़ रहा है एक ऐसा केस शाहपुरा में आया कि एक गाय के बछड़े जिसके मूत्रालय में सूजन आ जाने के कारण गाय के बछडा ना तो गोबर कर पा रहा है और ना ही पेशाब कर पा रहा है इस गाय के बछड़े को चला भी नही जा रहा है इसके इलाज के लिए गोसेवक टेम्पू लाकर के जब पशु चिकित्सालय ले गए तो वहाँ हॉस्पिटल के स्टाप वाले ने कहा कि यहाँ डॉक्टर नही है हम इस गाय का इलाज नही कर सकते है यहाँ के डॉक्टर का स्थानांतरण कोटड़ी हो गया है जिसको आज 35 दिन हो गए है 17 जनवरी को उनका स्थानांतरण कोटड़ी हो गया इसी कारण हम इसका नॉर्मल ईलाज ही कर सकते है इस बछड़े का ईलाज गो सेवको द्वारा दूसरे दिन 22 फरवरी को किया गया ये गो सेवक हमेशा जहा कही भी हो गायो का निस्वार्थ भाव से सेवा करते है।जिसमे दिनेश प्रजापत , सुमित प्रजापत , अजय प्रजापत , सक्षम पोरवाल , पीयूष अग्रवाल , विनायक सुगन्धी व हितेश पेशवानी , यश प्रजापत , दीपक कोली , गोविन्द प्रजापत , दीपक प्रजापत आदि जीव रक्षणम सदस्य उपस्थित रहे।इसकी जानकारी राजेन्द्र खटीक ने दी है।