भीलवाड़ा । वस्त्रनगरी के सबसे व्यस्त क्षेत्र नागौरी गार्डन में उस समय सन्नाटा पसर गया जब पासपोर्ट कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला। पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया । वही इलाका छावनी में बदल गया । सीओ सिटी सज्जन सिंह और भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी भारी पुलिस जाब्ते और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान दुकानें बंद हो गई काम ठप हो गया । सुरक्षा के मद्देनजर पूरे पोस्ट ऑफिस को खाली करवाया गया और आसपास की दुकानों को एहतियातन बंद करवा दिया गया है। इस घटना से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और सायरन की आवाजों और पुलिस की नाकेबंदी से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल फैल गया । पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है । पासपोर्ट सेवा केंद्र का कामकाज अस्थायी रूप से रोककर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।
