Homeभीलवाड़ापटेल नगर में अल सुबह सब्जी व्यापारी का लोडिंग ई-रिक्शा चोरी: CCTV...

पटेल नगर में अल सुबह सब्जी व्यापारी का लोडिंग ई-रिक्शा चोरी: CCTV में कैद हुए दो चोर, पुलिस जांच में जुटी

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । प्रताप नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर सेक्टर 9 निवासी सब्जी व्यापारी पंकज गुप्ता के घर के बाहर से उनका लोडिंग ई-रिक्शा बीती अल सुबह चोरी हो गया। यह घटना घर के पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो चोर रिक्शा ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पटेल नगर सेक्टर 9 निवासी पंकज गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता उम्र 23 वर्ष ने बताया कि वे सब्जी का व्यापार करते हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण इसी ई-रिक्शा के माध्यम से करते हैं। रोज की तरह, सोमवार रात भी उन्होंने अपना लोडिंग ई-रिक्शा अपने घर के बाहर खड़ा किया था। मंगलवार की सुबह जब वह उठे, तो देखा कि ई-रिक्शा अपनी जगह पर नहीं था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर घटना का पता चला। फुटेज में मंगलवार अल सुबह करीब 4 बजे दो अज्ञात व्यक्ति ई रिक्शा ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही पीड़ित ई रिक्शा मालिक ने प्रताप नगर थाने में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES