Homeराजस्थानकोटा-बूंदीधैर्य के साथ कार्य को पूर्णता की ओर ले जाए बीएलओ :...

धैर्य के साथ कार्य को पूर्णता की ओर ले जाए बीएलओ : कैलाश वर्मा

(हरि शंकर माली)

दूनी/टोंक। स्मार्ट हलचल|उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कैलाश वर्मा ने एसआईआर कार्यक्रम में जुटे कर्मचारियों की बैठक लेकर नैतिक संबलन प्रदान किया। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर एवं सहयोगी कर्मचारियों को धैर्य के साथ कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने व फील्ड आ रही बाधाओं पर फीडबैक लिया। प्रधानाचार्य ने समस्त स्टाफ को एसआईआर कार्यक्रम में समय निकालकर सहयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर नगर पालिका के एसआईआर प्रभारी प्रधानाचार्य मनीष पारीक, सुपरवाइजर राजाराम मीणा, बीएलओ मुकेश गुर्जर,मनीष शर्मा,सोपाल गुर्जर,गिरधारी लाल शर्मा,त्रिलोक चंद कलाल,श्वेता माथुर,लखपत प्रतिहार,शंकर लाल मीणा सही तो सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES