Homeराजस्थानअलवरएक डॉक्टर के भरोसे रामपुर सीएचसी, मरीजों को होना पड़ रहा परेशान

एक डॉक्टर के भरोसे रामपुर सीएचसी, मरीजों को होना पड़ रहा परेशान

बानसूर।स्मार्ट हलचल|सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर की स्वास्थ्य सेवाएं इन दिनों चिकित्सकों की कमी से जूझ रहीं हैं। जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले डेढ़ साल से सीएचसी में चिकित्सक के 4 पद रिक्त हैं। फिलहाल केवल एक चिकित्सक के भरोसे पूरा अस्पताल चल रहा है।सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल लाटा ने बताया कि मौसमी बीमारियों के कारण रोजाना 250 से 300 मरीजों की ओपीडी होती है। अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण इनका पूरा लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। महिला डॉक्टर की अनुपलब्धता से महिला मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सीएचसी में पीएचसी जितनी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। जिसके कारण मरीजों को बानसूर, कोटपूतली या अलवर जाना पड़ता है। रामपुर सीएचसी के अंतर्गत 10 उप स्वास्थ्य केंद्र भी आते हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक देवीसिंह शेखावत व स्वास्थ्य मंत्री से रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियों की मांग की है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी रिक्त पदों की सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक रिक्त पद नहीं भरें गए हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES