Homeभीलवाड़ानेत्र शिविर में चयनित 65 मरीजों का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन

नेत्र शिविर में चयनित 65 मरीजों का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन

निस्वार्थ भाव से ट्रस्ट सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी – जोगेंद्र रांका
सिवाना
सिवाना.स्मार्ट हलचल/रांका भवन ट्रस्ट, ताराबाई देसाई चेरिटेबल ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को शहर के रांका भवन में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंप में आए 900 मरीजों की आंखों की जांच की गई। वहीं मोतियाबिंद बीमारी से ग्रस्त 65 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। जिनका निशुल्क ऑपरेशन शुक्रवार को जोधपुर में ताराबाई आई हॉस्पिटल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.संजीव देसाई, डॉ. राजीव देसाई व डॉ. जोशेफ केनन की टीम ने किया। समाजसेवी जोगेंद्र रांका ने कहा कि आंखें, हमारे शरीर का कितना अहम हिस्सा हैं, ये हम सब जानते ही हैं, लेकिन इसकी देखभाल कितनी अहम है, इस पर ज्यादातर लोग बात नहीं करते, जबकि आंखों की अच्छी सेहत देखभाल का ही नतीजा होती है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से रांका भवन ट्रस्ट सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं।इसी क्रम में समाजसेवी कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा ने कहा कि नगर में रांका भवन ट्रस्ट द्वारा लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम हैं। ऐसे शिविर के माध्यम से गरीब वर्ग के मरीजों को बेहतर इलाज मिलता है। इस अवसर पर हनुमानराम,सुरेश शर्मा,राकेश जैन,लक्ष्य जैन,विमला माली,पिंकी जीनगर, उषा जीनगर,महावीर जैन, महेंद्र सिंह गहलोत, मोहम्मद ताहीर,कांतिलाल सैन आदि उपस्थित थें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES