Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में रोडवेज से मस्कुलर डिस्ट्रोफ़ी के रोगी को मिलेगा निःशुल्क यात्रा...

राजस्थान में रोडवेज से मस्कुलर डिस्ट्रोफ़ी के रोगी को मिलेगा निःशुल्क यात्रा सुविधा

 — कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर। स्मार्ट हलचल/हाल ही बजट घोषणा 2024-25 की अनुपालना में उपमुख्यमंत्री व परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा के निर्देशों पर बुधवार को रोडवेज ने मस्कुलर डिस्ट्रोफ़ी के रोगी को रोडवेज की साधारण एवं दुर्तगामी बसों में निःशुल्क यात्रा के आदेश जारी किये गये हैं । मस्कुलर डिस्ट्रोफ़ी से ग्रसित रोगी के साथ उसके एक सहयोगी को भी निःशुल्क यात्रा करने की सुविधा होगी।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में काम किया जा रहा है और जल्दी ही परिवहन विभाग द्वारा विभाग से संबंधित अन्य घोषणाओ को भी पूरा किया जाएगा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES