(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष महोत्सव की तैयारियों के बीच पुष्कर नगर में मंगलवार को अद्भुत नजारा देखने को मिला। सड़कों पर जब नन्हें-नन्हें स्वयंसेवक कदमताल करते हुए निकले तो पूरा नगर भावविभोर हो गया।
स्वयं सेवक शाम को ठीक 4 बजे प्रेस प्रकाश आश्रम से निकले, जो नवखंडीय हनुमान मंदिर, गायत्री शक्ति पीठ, नया मंदिर, वराह घाट, सदर बाज़ार गऊ घाट आदि मार्गों से वाद्ययंत्र के साथ अनुशासन में पुष्कर की सड़कों पर निकले, जहां जगह जगह पुष्कर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।
सफेद शर्ट, भूरे पैंट और हाथों में दंड थामे मासूम चेहरों पर अनुशासन की गम्भीरता और देशभक्ति की चमक साफ झलक रही थी। पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत बच्चों के मनोबल को और ऊँचा कर गया।
नगर की गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक हर किसी ने माना कि ये नन्हें कदम ही आने वाले भारत की मजबूत नींव हैं। बच्चों की इस भागीदारी ने साफ संदेश दिया कि राष्ट्रसेवा केवल वर्तमान की ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का संस्कार भी है। पंथ संचलन में हर वर्ग के स्वयं सेवक थे
पुष्कर की पवित्र धरा पर नन्हें स्वयंसेवकों का यह अनुशासित प्रदर्शन, संघ के शताब्दी वर्ष अभियान को और भी ऐतिहासिक बना गया।