बानसूर। स्मार्ट हलचल|भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खोहरी हल्का के पटवारी अतुल कुमार यादव को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी अलवर प्रथम चौकी ने अनिल कयाल के सुपरविजन और उप अधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में कार्रवाई कों अंजाम दिया। डीएसपी शब्बीर खान ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसने ग्राम खोहरी में खरीदी गई साढ़े पांच बीघा जमीन का इंतकाल खोलने और रहन अंकन हटाने के बदले पटवारी रिश्वत मांग रहा था। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद मंगलवार कों टीम ने आरोपी को रिश्वत राशि लेते ही गिरफ्तार कर लिया गया। एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की गई। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










