भरत देवड़वाल
जगतपुरा।स्मार्ट हलचल|जगतपुरा रामनगरीया विस्तार जेवीयर कॉलोनी में बाबा श्याम प्रेमी राजेश स्वामी व पायलेट, गुर्जर, गौरव जैन, व अन्य श्याम प्रेमी की ओर से आयोजित पौष बड़ा प्रसादी कार्यक्रम शनिवार को बड़े हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ, श्याम प्रेमी राजेश स्वामी ने बताया की आराध्य इष्ट देव की कृपा से पौष बड़ा प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहें, उनके सानिध्य में प्रसादी कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस दौरान हजारों लोगों ने पौष बड़ा प्रसादी ग्रहण की व बाबा श्याम के भजनों पर जमकर थिरके भक्त।
इस अवसर पर श्याम प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्याम भक्ति और प्रसाद वितरण का विशेष आयोजन किया गया था, जिससे सभी उपस्थित जन भावुक और आनंदित हुए।


