Homeअजमेरदादीधाम में पौषबड़ा महोत्सव एवं मंगलपाठ कल

दादीधाम में पौषबड़ा महोत्सव एवं मंगलपाठ कल

अनिल कुमार

स्मार्ट हलचल|ब्यावर अजमेर रोड स्थित श्रीमंदिर दादीधाम में कल रविवार को पौषबड़ा महोत्सव एवं झुंझनुवाली दादीजी का संगीतमय धूमधाम से आयोजित किया जायेगा। दादी परिवार न्यास के महामंत्री केदार गर्ग ने बताया कि पौषबड़ा महोत्सव एवं दादी मंगलपाठ के अवसर पर सम्पूर्ण मन्दिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जायेगा। दोपहर 2 बजे से झुंझनु वाली दादीजी का संगीतमय मंगलपाठ गोपालप्रसाद,तरुणकुमार गुप्ता के सौजन्य से आयोजित किया जायेगा, पाठ की प्रस्तुत्ति मंगलपाठ वाचक गोपाला ग्रुप के सतीश सिकरवार द्वारा दी जायेगी। पाठ के दौरान दादी का नयनाभिराम श्रृंगार एवं उत्सव आयोजित किये जायेंगे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES