Homeराजस्थानजयपुरसड़क पर डली गिट्टी:गिट्टी डालकर ठेकेदार ने अधूरी छोड़ी सड़क,दो साल से...

सड़क पर डली गिट्टी:गिट्टी डालकर ठेकेदार ने अधूरी छोड़ी सड़क,दो साल से परेशान हो रहे राहगीर व ग्रामीण लोग

सड़क पर डली गिट्टी:गिट्टी डालकर ठेकेदार ने अधूरी छोड़ी सड़क,दो साल से परेशान हो रहे राहगीर व ग्रामीण लोग

–> मार्ग पर गिट्टी डाल कर छोड़ने से चोटिल हो रहे हैं राहगीर।

महेंद्र कुमार सैनी

स्मार्ट हलचल/नगरफोर्ट तहसील मुख्यालय से दुनी तहसील जाने वाली मुख्य सड़क की मरम्मत पीडब्ल्यूडी की ओर से कराई जा रही है। कार्य शुरू हुए 2 साल के लगभग हो गए लेकिन अब तक सड़क अधूरी पड़ी है। ठेकेदार ने गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। इससे आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
नगर फोर्ट से घाड़, दूनी, देवली मार्ग का मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार के माध्यम से लगभग 2 साल पहले शुरू कराया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से कार्य आधा अधूरा छोड़ दिया गया। इससे राहगीर आए दिन गिट्टी युक्त सड़क पर गिरकर चोटिल होते जा रहे हैं। गौरतलब की बात यह है कि जनवरी माह में 18 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाले श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भागवत कथा प्रोग्राम में दूनी मार्ग से नगर फोर्ट मार्ग पर शिरकत करने श्याम भक्त स्विफ्ट डिजायर से आ रहे थे। रोड पर अधिक गिट्टी होने की वजह से स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर खड़े में जा गिरी। 4 जनवरी को नगर फोर्ट से दूनी मार्ग जा रही बोलेरो गोवर्धनपुरा मार्ग के पास बोलेरो गाड़ी गिट्टी में अनियंत्रित होकर रोड से दूर खड़े में जा गिरी। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस पर फोन करके इसकी जानकारी दी। मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंच कर घायलों को लेकर नगर फोर्ट राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार किया गया।ग्रामीणों का कहना है कि नगर फोर्ट से दूनी मुख्य मार्ग पर दो साल पहले सड़क निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी डालकर काम बीच में ही अचानक बंद कर दिया। स्थिति यह कि रोड पर गिट्टी बिखरी होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जबकि इस संबंध में स्थानीय लोग प्रशासनिक अधिकारियों और हेल्पलाइन पर शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES