Homeराजस्थानजयपुरमहवा जिला अस्पताल में शिशु रोग वार्ड का शुभारंभ: अब बच्चों के...

महवा जिला अस्पताल में शिशु रोग वार्ड का शुभारंभ: अब बच्चों के इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

विधायक राजेंद्र प्रधान ने किया न्यूबोर्न स्टेबलाई यूनिट का उद्घाटन

मनोज खंडेलवाल

स्मार्ट हलचल/महवा उपखंड मुख्यालय के राजकीय जिला अस्पताल में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रधान ने न्यूबोर्न स्टेबलाई यूनिट (शिशु रोग वार्ड) का विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

विधायक राजेंद्र प्रधान ने कहा कि पहले महवा जिला अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए अलग से वार्ड और आवश्यक सुविधाओं का अभाव था। इस कारण लोगों को जयपुर सहित अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। लेकिन अब न्यूबोर्न स्टेबलाई यूनिट के शुभारंभ के साथ क्षेत्रीय बच्चों के इलाज के लिए पर्याप्त और उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस मौके पर महवा जिला अस्पताल के पीएमओ रामसिंह मीणा सहित डॉक्टरों और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्पताल में आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए सुझाव लिए गए। विधायक प्रधान ने अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और अन्य संसाधनों की पूर्ति के लिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

महवा जिला अस्पताल में न्यूबोर्न स्टेबलाई यूनिट का शुभारंभ क्षेत्रीय नागरिकों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अब शिशु रोग संबंधी इलाज के लिए जयपुर जैसे बड़े शहरों पर निर्भरता समाप्त होगी और लोगों को स्थानीय स्तर पर उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। विधायक राजेंद्र प्रधान का यह कदम क्षेत्रीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल जैन, रिटायर्ड प्रिंसिपल राम गोपाल शर्मा, महवा प्रेस क्लब अध्यक्ष अवधेश अवस्थी, डॉक्टर शिवराम मीणा, डॉक्टर रविकांत अग्रवाल, डॉक्टर हेमराज मीणा, डॉक्टर दिनेश मीणा, लैब प्रभारी भारत मीणा, बलराम गुर्जर, भगवान सहाय तिवारी सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES