Homeभीलवाड़ापीपलूंद चारागाह एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे, पंचायतराज व शिक्षा...

पीपलूंद चारागाह एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे, पंचायतराज व शिक्षा मंत्री दिलावर, सार्वजनिक समारोह का हुआ आयोजन

पीपलूंद विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने की घोषणा की, मंत्री ने बर्तन बैंक का किया उद्घाटन, पंचायत के विकास कार्यों को देखकर पीपलूंद सरपंच खटीक की की प्रशंसा व सराहना

दुर्गेश रेगर

पीपलूंद। स्मार्ट हलचल। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड कस्बे में स्थित पीपलूंद ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम पंचायत द्वारा विकसित किए जा रहे चारागाह को देखने राजस्थान सरकार के केबिनेट व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, जहाजपुर प्रधान कौशल किशोर शर्मा, भगवान बिरसा मुंडा चारागाह पहुंच कर चाहगाह विकास कार्य, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत सरोवर, अमृत एनीकेट , एक पेड़ मां के नाम अभियान 2024 के अन्तर्गत निर्मित की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत वाटिका जिसमें 70 प्रजाति के 2 हजार पौधारोपण जिनका लोकार्पण किया गया। साथ ही सामुदायिक पशु आश्रय स्थल का भूमि पूजन किया। ग्राम पंचायत, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं राजस्थान वानिकी एवम् जैव विविधिता परियोजना द्वारा विकसित किए जा रहे। एनीकेट, नाड़िया, शंकन पौंड, पौधारोपण, ट्रेंच का बारीकी से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए, मंत्री महोदय ने लगभग 3 घंटे चारागाह में बिताएं।

एक पेड़ मां के नाम अभियान
एक पेड़ मां के नाम अभियान 2025 का किया शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत वाटिका में पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, विधायक गोपीचंद मीणा ने फलदार पौधों का रोपण करके, एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारम्भ किया।

पीपलूंद ग्राम पंचायत द्वारा की पौधशाला तैयार
जहां पीपलूंद ग्राम पंचायत द्वारा पौधशाला तैयार की गई है। जिसमें 15 हजार पौधों का बीजारोपण करके पौधशाला तैयार की जा चुकी हे।

खटीक समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
पीपलूंद बस स्टेंड पर खटीक समाज द्वारा मदन दिलावर, विधायक गोपीचंद मीणा , प्रधान कौशल किशोर शर्मा सहित इत्यादि अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराम खटीक, खटीक समाज के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र डिडवानिया,भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र खटीक, हुरडा मंडल के महामंत्री ओमप्रकाश खटीक, गोपाल खटीक, हेमराज खटीक , राजेश खटीक, दुर्गा लाल खटीक, रतन खटीक, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

सासंद कोष से निर्मित भवन का किया लोकार्पण
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (लोकसभा) से विस्तारित साहू समाज के सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण किया। साहू समाज द्वारा मंत्री व विधायक एवं प्रधान साहिबा का भव्य स्वागत किया। बूथ अध्यक्ष राकेश साहू, मुकेश साहू, लादू तेली, रामेश्वर तेली, सोकरण तेली, सहित सैकड़ों समाज जन मौजूद रहे।

मंत्री दिलावर नेबर्तन बैंक का किया उद्घाटन

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान को संपूर्ण राजस्थान में तेज गति से संचालित कर रहे हैं। इसी क्रम में पीपलूंद ग्राम में बर्तन बैंक का उद्घाटन किया गया।

स्वयं सहायता समूह व ग्राम पंचायत के बीच हुए समझौते के मसौदा पत्र सोंपा

पीपलूंद ग्राम पंचायत के मध्य हुए समझौते का मसौदा के पत्र ग्राम पंचायत के सचिव राकेश चौधरी और कलस्टर अध्यक्ष अंजली वर्मा, विष्णु कंवर और स्थानीय प्रतिनिधियों को सौंपा।

मंत्री ने स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प दिलाया

शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित सार्वजनिक समारोह में बोलते हुए कहा कि राजस्थान में गंदगी के कारण राजस्थान में 7 लाख 50 हजार व्यक्ति हर साल कालकलवित हो रहे है। सभी मौजूद जन समूह को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलवाया गया।

मंत्री दिलावर ने स्वच्छता एवं चारागाह विकास कार्यों की की प्रशंसा व सराहना

पीपलूंद ग्राम पंचायत की स्वच्छता एवं चारागाह विकास के कार्यों को देखकर ग्राम पंचायत के सरपंच वेदप्रकाश खटीक की बहुत बहुत प्रशंसा एवं सराहना की गई। और मंत्री ने अपने उद्बोधन मे ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता, पर्यावण ओर चारागाह के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सरपंच वेदप्रकाश खटीक की अनेक बार प्रशंसा एवं सराहना की गई।

बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ परिणाम वाले छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

शिक्षा मंत्री द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की विभिन्न परीक्षाओं में जहाजपुर उपखंड क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

शिक्षा मंत्री दिलावर ने पीपलूंद विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने की घोषणा की गई।

पीपलूंद ग्राम पंचायत के सरपंच वेदप्रकाश की मांग पर शिक्षा मंत्री ने हाथों हाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने की सहमति प्रदान की गई।

भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने पीपलूंद ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को देखकर हुए भाव विभार
भीलवाड़ा के विधायक अशोक कोठारी ने चारागाह का अवलोकन करके के बाद में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की पर्यावरण संरक्षण और चारागाह विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ हे।

विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी विधायक गोपीचंद मीणा

सार्वजनिक समारोह में स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा ने कहां की क्षेत्र के विकास के कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।

पीपलूंद चारागाह की बात प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाऊंगा सांसद दामोदर अग्रवाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रवास के कारण भीलवाड़ा के लोकप्रिय सांसद और प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल कार्यक्रम के तय समय से पहले पीपलूंद चारागाह में पहुंचकर दो घंटे तक विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। भगवान श्री देवनारायण के मन्दिर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की चारागाह में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। इन कार्यों को में प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाऊंगा।

नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुतियां।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य व विभिन्न अनेक कार्यक्रम के आयोजन की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।

यह रहे मौजूद

इस दौरान आयोजन में रविन्द्र जाजू, भगवान सिंह चौहान, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मधुसूदन शर्मा, गौ प्रेमानंद श्री लाल चरण महाराज, किशोर शर्मा, अधीक्षण अभियंता राजीव मिश्रा, उपखण्ड अधिकारी राजकेश मीणा, विकास अधिकारी सीताराम मीणा, तहसीलदार रवि मीणा, अतिरिक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रथम ओमप्रकाश खटीक, शक्करगढ़ ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष धर्मराज मीणा, जहाजपुर नगर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र खटीक, जहाजपुर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद टांक, खटीक समाज जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र डिडवानिया, भाजपा नेता शिवलाल डिडवानिया, सहित इत्यादि गणमान्य नागरिक वह ग्रामीण मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES