नरेश कुरेडा
पीपलू।स्मार्ट हलचल|नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कुल 96 नामांकन पत्रों में से 9 नामांकन फॉर्म निरस्त कर दिए गए हैं।नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब 87 उम्मीदवार चुनावी मैदान में शेष रह गए हैं। इसके साथ ही पीपलू निकाय चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों और समर्थकों में चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है।
अब सभी की नजर नाम वापसी की प्रक्रिया पर टिकी हुई है, जिसके बाद पीपलू निकाय चुनाव की अंतिम तस्वीर और प्रत्याशियों के बीच होने वाला मुकाबला पूरी तरह साफ हो जाएगा।
