समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा, महामंत्री रामअचल द्वारा कर्मचारियों की लंबित मांगो के सम्बन्ध में आज दिनांक-21.01.2025 को प्रभारी अधिकारी (अघि0) अशोक सिंह को ज्ञापन सौपा। संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा द्वारा बताया गया कि संघ प्रतिनिधियों एवं नगर आयुक्त महोदय के मध्य हुई वार्ता दिनांक-27.09.2024 में बनी सहमति उपरान्त जारी कार्यवृत्त संख्या-481/मु0वि0/विविध दिनांक-26.11.2024 का अनुपालन सुनिश्चित न होने के कारण कर्मचारियों में व्यापक रोष व्याप्त है जिसके निदान समयबद्व किये जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा गया। प्रभारी अधिकारी (अधि0) अशोक सिंह द्वारा संघ को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही लम्बित मांगो की पूर्ति की जाएगी।
लम्बित मांगेः- चतुर्थ श्रेणी से द्वितीय श्रेणी लिपिक, द्वितीय श्रेणी लिपिक से प्रथम श्रेणी लिपिक, माली से प्रधान माली, सहायक अध्यापिका से मुख्य अध्यापिका, आशुलिपिक से सचिव के पद पर पदोन्नति किया जाना। जनवरी 2025 में ए0सी0पी0 कमेटी गठित कर पात्र कर्मचारियों को ए0सी0पी0 का लाभ प्रदान कराया जाना। कर्मचारियों का स्थाईकरण किया जाना। नगर आयुक्त के मध्य हुई वार्ता दिनांक-27.09.2024 में बनी सहमति उपरान्त जारी कार्यवृत्त संख्या-481/मु0वि0/विविध दिनांक-26.11.2024 के बिन्दु संख्या-01, 03, 04, 07, 14, 15, 19, 22 व 23 का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाना। दिन मंगलवार के ज्ञापन के कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा महामंत्री राम अचल उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार, मंत्री रेखा यादव संगठन मंत्री निखलेश खरे कार्यालय प्रभारी शत्रोहन कोषाध्यक्ष श्री यश विजय प्रकाश गुप्ता उपस्थित थे।