Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़रात की बिजली कटौती से जनता परेशान,आंजना ने अधिकारियों को सुनाई खरी...

रात की बिजली कटौती से जनता परेशान,आंजना ने अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी


रात की बिजली कटौती से जनता परेशान,आंजना ने अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी

बन्शीलाल धाकड़

चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़’ स्मार्ट हलचल/बिजली कटौती रात की बजाय दिन में करने की कहा’ इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे आम जनता की आवाज बने किसान नेता सोहन लाल आंजना निंबाहेड़ा,ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगो के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को सुना रहे है खरी खोटी उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में रात को घंटो बिजली काटना बंद करे,लोग परेशान हो रहे हैं,बिजली काटनी ही है तो दिन में काटो,क्यों की दिन में ज्यादातर लोग खेतो में या अन्यत्र काम करते है, दिन के काम से थक जाते है और बच्चे पढ़ाई करके,खेल कूद करके थक जाते है तो रात को सोना पड़ता है ऊपर से बारिश के दिन और मच्छरों की भरमार है ऐसे में रात को बिजली काटने से सारी जनता परेशानी में पड़ जाती है आम जनता सो नहीं पाती,बच्चो को भी सुला नही पाती है,अंधेरे में जहरीले जीव जंतुओं के काटने का डर सताता है,हमारा जनता के लिए बिजली विभाग को साफ शब्दों में कहना है वे किसी भी सूरत में बारिश के दिनों में रात को बिजली नहीं काटे ,रात को इतनी बिजली काटने का सरकार का ऐसा कोई आदेश नहीं है,एक तरफ शहरो में तो रात को बिजली दी जा रही है वही गांवो में बिजली काटना बात हजम नही होती हैं क्या शहरो में तो लोग रहते है और गांवो में पशु रहते है क्या,में शहरो में बिजली काटने की नही कह रहा हु वहा भी बिजली मिले और गांवो में भी मिले,यही नहीं ये भी कह दिया की यदि अब भी बिजली सुधार नहीं करोगे तो जिस समय बेवह रात को बिजली काटते हो उस समय गांवो में आकर आम जन के साथ सो कर देखो पता चल जायेगा रात को बिजली कटौती से जनता कितनी परेशान हैं ,किसान नेता आंजना ने संकल्प लिया है जब तक रात में बिजली कटौती का सुधार नहीं हो जाता वे खुद भी बिना इन्वेटर के रात में आम जनता की तरह अंधेरे में ही बिना पंखे के सोएंगे ताकि जनता का दुख दर्द स्वयं भी महसूस कर सके,सभी अधिकारियों को भी ऐसा ही करने की नसीहत दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES