गौ शाला में पुलिस प्रशासन व आमजन के समन्वय से हुआ आयोजन
काछोला 16 जुलाई -स्मार्ट हलचल|कस्बे के सामुदायिक द्वारिकाधीश गौ शाला में काछोला तहसीलदार आरटीएस शैतान सिंह मीणा, तहसीलदार कैलाश चंद्र मीणा के स्थानांतरण के अवसर पर नागरिक अभिनंदन एवं गौ माता की तस्वीर भेंट करके स्वागत किया गया एवं काछोला थाना प्रभारी सीआई नरेश कुमार शर्मा का थाना प्रभारी काछोला के रूप में पदभार ग्रहण करने पर नागरिक अभिनंदन एवं गौ माता की तस्वीर भेंट की गई निवर्तमान एएसआई इंदरराज मीणा का स्वागत किया साथ ही एक दर्जन से अधिक पौधों का पौधरोपण किया।
पौधरोपण कार्यक्रम में तहसीलदार शैतान सिंह मीणा ने कहा कि गौ शाला केवल गौ सेवा का केंद्र ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और जनजागरण की भी प्रेरणा स्थली है। तहसीलदार कैलाश चंद्र मीना ने कहा कि गौ संवर्धन वो प्रकृति संरक्षण को समाज की सामूहिक बताते हुए कहा कि वृक्षारोपण और गौ सेवा जैसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।काछोला थाना प्रभारी सीआई नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस, प्रशासन और आमजन के समन्वय से आयोजित सामाजिक एकता,जनभागीदारीऔर सेवा भाव को सुदृढ़ करते है।वही सीआई शर्मा ने सभी उपस्थित जनों द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण व गौ संरक्षण के अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। सभी अतिथियों का स्वागत वंश प्रदीप सिंह सोलंकी,सचिव डॉ एन के सोनी,रमेश चंदे बसेर,मुरली मूंदड़ा,प्रीतम सोनी ने किया।
इस कार्यक्रम में पूर्व सरपंच कन्हैयालाल ओस्तवाल वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह के कार्यक्रम की अध्यक्षता गौशाला के व्यवस्थापक वंश प्रदीप सिंह सोलंकी ने की।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के स्पॉन्सर शंकर लाल मुंदडा मौजूद थे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच रामपाल बलाई, डॉ कैलाश चंद्र वैष्णव, डॉ राधेश्याम वैष्णव, पूर्व उपसरपंच रमेश चंद्र बसेर थे।
इस अवसर पर संदीप माहेश्वरी, अशोक कुमार काबरा,उमराव सिंह , राजेंद्र सिंह सोलंकी, शांतिलाल काबरा, नवरत्न लड्ढा, रामस्वरूप धाकड़, रामनिवास आचार्य, शिव मंत्री, अरविंद डागा, अभिषेक गगरानी, कैलाश छिपा, विजय राज सोनी, हेमेंद्र सिंह सोलंकी, रघुनन्दन सिंह सोलंकी, गोपाल मंत्री , पप्पू लाल धाकड़ कुलदीप धाकड़, मांगीलाल बलाई, आरिफ मिस्त्री, तौसीफ लोहार, गौशाला के कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर मुंदडा अस्सिटेंट सेक्रेट्री प्रीतम सोनी, कमलेश आचार्य , लक्ष्मण मीणा देवीलाल धाकड़ आदि मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन गौ शाला के सचिव डॉ एन के सोनी ने किया।
