Homeभीलवाड़ाजीप दुर्घटनाग्रस्त दो व्यक्ति घायल

जीप दुर्घटनाग्रस्त दो व्यक्ति घायल

( रमेश चंद्र डाड)

आकोला /स्मार्ट हलचल/बरुन्दनी बड़लियास सड़क मार्ग पर बेड़च नदी के किनारे गुरुवार की रात एक बोलेरो जीप दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए भीलवाड़ा ले जाया गया।बरुन्दनी पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद पुरोहित घटनास्थल पर पहुंचे और विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पुरोहित ने बताया कि बोलेरो जीप जिस पर भारत सरकार लिखा था बरुन्दनी की तरफ से कुंवारिया की ओर जा रही थी। तेज गति से जा रही बोलेरो बिलोड के घांटे पर अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई और दो तीन पलटी खाकर गिर गई।

दुर्घटना में कुंवारिया निवासी महेन्द्र कालबेलिया और लापसिया निवासी शंकर जाट गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से बड़लियास फिर भीलवाड़ा ले गए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES