एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व विकास पर आधारित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राएं अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगरार में एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व विकास पर आधारित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार काखानी ने की।प्रतियोगिता प्रभारी शशीप्रभा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्लॉक के पीईईओ विद्यालयों के विजेता छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता के हिन्दी जूनियर वर्ग में पीएमश्री राउमावि गंगरार के अभिमन्यु शर्मा, हिन्दी सीनियर वर्ग में राउमावि बूढ़ की पूजा अहीर तथा अंग्रेजी सीनियर वर्ग में पीएमश्री राउमावि गंगरार के तनिष्क टेलर प्रथम रहे।

निबंध प्रतियोगिता के हिन्दी जूनियर वर्ग में राउप्रावि पुठोली की राधिका दमामी, हिन्दी सीनियर वर्ग में रावउ संस्कृत विद्यालय गंगरार की लक्ष्मी सुहालका, अंग्रेजी जूनियर वर्ग में एमजीजीएस गंगरार की मानवी तबियाड़ा तथा अंग्रेजी सीनियर वर्ग में राउमावि बूढ़ की गरिमा लाड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

देशभक्ति एकल गान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पीएमश्री राउमावि गंगरार की आंचल सेन तथा सीनियर वर्ग में एमजीजीएस पुठोली की शिवानी लोधा प्रथम स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राएं अब जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार कोदली ने किया।