जे पी शर्मा
बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के बेरा ग्राम पंचायत मुख्यालय के कुछ क्षेत्रों में विगत एक सप्ताह से पैयजल की आपुर्ति के सुचारू नहीं होने से लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण श्रवण और सुखदेव गुर्जर ने बताया कि इस बेरा पंचायत मुख्यालय पर बालाजी मदिर के आसपास गुर्जर मौहल्ला रावला चौक तथा बस स्टैंड मे पिछले 5-7 दिन से पैयजल आपुर्ति व्यवस्था के सुचारू नहीं होने से लोगों को पैयजल संकट का सामना करना पड़ रहा हैं। गांव में जनता जल योजना और चंबल परियोजना के तहत जलापूर्ति की व्यवस्था होने के बाद भी लोगों को पैयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पैयजल समस्या से जुझते लोगों को हैंडपंप से पानी भरकर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
