Homeभीलवाड़ापीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी 6 अक्टूबर को पालड़ी, भीलवाड़ा में करेंगे...

पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी 6 अक्टूबर को पालड़ी, भीलवाड़ा में करेंगे भूमि पूजन

​भीलवाड़ा, 3 अक्टूबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के मंत्री कन्हैया लाल चौधरी आगामी 6 अक्टूबर को भीलवाड़ा ज़िले की मांडल विधानसभा क्षेत्र की सुवाणा पंचायत समिति के पालड़ी ग्राम पंचायत में पहुंचेंगे। वह शाम 4:15 बजे ग्राम पालड़ी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत उच्च जलाशय (ओवरहेड टैंक) का भूमि पूजन करेंगे।

​भाजपा युवा नेता कमलेश सिंह गुढा ने बताया कि 6 अक्टूबर को मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और मांडल विधायक उदय लाल भडाणा संयुक्त रूप से यह भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही, वे मांडल विधानसभा क्षेत्र में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डी.एम.टी.) मद से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।

​इस भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज (3 अक्टूबर) मांडल विधायक उदय लाल भडाणा, पीएचईडी अधिशासी अभियंता (ए.ई.एन.) धनपत राज सोनी, पीएचईडी ए.ई.एन. बक्सु लाल गुर्जर, पीएचईडी ए.ई.एन. गणेश ठुकरण, विधायक पुत्र सूरज भडाणा, कमलेश सिंह गुढा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंकर जाट, भाजपा युवा नेता मुकेश भडाणा, संतोकपुरा सरपंच परमेश्वर लूहार और महावीर भडाणा ने मौके का मुआयना किया और तैयारियों का जायजा लिया।

​मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और विधायक उदय लाल भडाणा 6 अक्टूबर को पालड़ी में उच्च जलाशय का भूमि पूजन कर क्षेत्र के निवासियों को बड़ी सौगात देंगे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES