Homeराज्यउत्तर प्रदेशफूलेरा पंचकल्याणक महोत्सव: अमित छाबड़ा और ममता छाबड़ा बने भगवान के माता-पिता,...

फूलेरा पंचकल्याणक महोत्सव: अमित छाबड़ा और ममता छाबड़ा बने भगवान के माता-पिता, जोबनेर व्यापार मंडल ने किया सम्मान

अजय सिंह (चिंटू)

जोबनेर -स्मार्ट हलचल/फूलेरा में 19 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में मुनि 108 श्री प्रण्मय सागर महाराज ने पात्रों का चयन किया। इस अवसर पर भगवान के माता-पिता बनने का आशीर्वाद जोबनेर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमित छाबड़ा और उनकी पत्नी ममता छाबड़ा को दिया गया।इस शुभ अवसर पर जोबनेर व्यापार मंडल में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। व्यापार मंडल अध्यक्ष कल्याण मल कुमावत और महामंत्री मोंटू जैन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के सदस्यों ने अमित छाबड़ा के घर पहुंचकर उनकी अनुमोदना की। इस दौरान छाबड़ा दंपत्ति को माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष कल्याण मल कुमावत, महामंत्री मोंटू जैन, सह अध्यक्ष भागचंद कुमावत, उपाध्यक्ष तेजाराम कुमावत, यतिराज सिंह, कोषाध्यक्ष मदन कुमावत, संगठन मंत्री सोहन प्रजापत, मुनि संघ अध्यक्ष अजय बड़जात्या, प्रवीण ठोलिया, आशीष ठोलिया, सुमेर ठोलिया, गुलाब चंद शर्मा, रमेश बरडिया और गुड्डू गंगवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस महोत्सव में छाबड़ा परिवार के भगवान के माता-पिता बनने से पूरे जोबनेर में उत्साह और खुशी का माहौल है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES