Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़औंकार लाल जाट बने राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष,physical...

औंकार लाल जाट बने राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष,physical education teacher

physical education teacher

बन्शीलाल धाकड़

बड़ीसादड़ी। डूंगला उपखंड में भाटोली बागरियान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक औंकार लाल जाट को राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापूराम चौधरी ने महामंत्री भेरू सिंह चौहान की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़ जिले के राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पद पर औंकार लाल जाट को नियुक्त किया है। औंकार लाल जाट को जिला अध्यक्ष बनाने पर चित्तौड़गढ़ जिले के सभी शारीरिक शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। औंकार लाल जाट के जिला अध्यक्ष बनने पर कई शारीरिक शिक्षकों ने बधाई दी है। जिसमें शारीरिक शिक्षक जसवंत शर्मा, व्याख्याता शारीरिक शिक्षा तेजपाल जणवा चंद्रकांत शर्मा, ऐलीराम लोहार, दिनेश पुरोहित हरीश शर्मा, पूरणमल शर्मा, दिनेश जणवा, भगवती लाल सुथार, अजयपाल सिंह चुण्डावत, मुकेश मालू व सुरेश चंद्र शर्मा आदि सम्मिलित है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES