सूरौठ।स्मार्ट हलचल/राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन कृषि विभाग के ऑडिटोरियम हॉल टोंक में आयोजित किया गया। अधिवेशन में कस्बा सूरौठ निवासी नरेंद्र बाबा को पांचवीं बार शारीरिक शिक्षक संघ का निर्विरोध प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापू राम चौधरी व जिला अध्यक्ष लोकेश मीणा ने बताया कि करौली जिले के काफी संख्या में शारीरिक शिक्षकों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। दो दिवस तक चले सम्मेलन में शारीरिक शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर विचार विमर्श व मंथन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को शारीरिक शिक्षकों की महत्वपूर्ण मांगो का ज्ञापन तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाने के लिए सौंपा गया। दूसरे सत्र में प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। करौली जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाई जट्ट में कार्यरत शारीरिक शिक्षक नरेंद्र बाबा को निर्विरोध पांचवीं बार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। बाबा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर करौली जिले के शारीरिक शिक्षकों ने प्रदेश अध्यक्ष हापू राम चौधरी का आभार व्यक्त किया है। बाबा सूरौठ कस्बे के मूल निवासी हैं एवं 1998 से प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर शारीरिक शिक्षक संगठन में कार्य कर रहे हे।