Homeभीलवाड़ाशारीरिक रूप से स्वस्थ बच्चे होते है एक्टिव

शारीरिक रूप से स्वस्थ बच्चे होते है एक्टिव

विद्यालय में पौधरोपण के साथ बच्चो को दिया मोटिवेशन
काछोला 31 जनवरी -स्मार्ट हलचल/शारीरिक रूप से स्वस्थ बच्चे ज्यादा खुश रहते है,स्वस्थ बच्चें का मूड अच्छा रहता है और उनका बौद्धिक विकास भी बेहतर होता है यह बात धामनिया प्राथमिक विद्यालय में कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह शक्तावत ने बच्चो को मोटिवेशन हेतु कहि उन्होंने कहा कि शारीरिक गतिविधि ,सही खान पान और पर्याप्त नींद लेना बच्चो के लिए फायदेमंद होता है। वही बच्चो को कहा कि वर्तमान दौर में मोबाईल से दूरी रखे,मोबाईल का उपयोग गेम खेलने,रील देखने,में समय बर्बाद नही करे,डिजिटल तकनीक से दूर रहे। वही इससे पूर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शक्तावत ने शिक्षको व बच्चों के साथ पौधरोपण किया।
बच्चों को पढ़ाई के लिए विद्यालय को बेहतर वातावरण बनाया,बना आकर्षण का केंद्र-
ये ट्रेन नही बल्कि धामनिया का सरकारी स्कूल यह दिखने में भरे ही आपको ट्रेन की बोगी लगी, लेकिन यह वास्तव में स्कूल बिल्डिंग हैं। विद्यालय के शिक्षक ने बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के लिए भवन को रंगाई और पुताई ही अलग ढंग से कराई है।
संस्था प्रधान मोहम्मद शाबिर रँगरेज,पंकज त्रिवेदी,दुर्गा देवी बलाई, संजु बलाई,टीना कुमारी तेली ने स्वागत किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES