(बिन्टु कुमार)
नारायणपुर |स्मार्ट हलचल/कस्बे के धामेडा धाम के पास स्थित पीली जोहड़ी का नाम बदलकर ‘पीर संज्यनाथ अमृत सरोवर’ कर दिया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर यह नाम परिवर्तन पीर संज्यनाथ आसण के महंत विवेकनाथ महाराज के नेतृत्व में किया गया। महंत विवेकनाथ महाराज ने बताया कि जल्द ही इस नाम को राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने इसे स्थानीय धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम बताया। श्री कृष्णा ग्रामीण विकास समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। महंत विवेकनाथ महाराज ने यह भी कहा कि भविष्य में इस स्थल का सौंदर्यीकरण कर इसे एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार सोनी, महेश चंद सैनी, कैलाश चंद यादव, ईश्वर स्वामी, विकास चौधरी, विक्रम सराधना, सरदारा राम यादव, काना राम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।