भाजपा नेता बलराम सिंह दिवराला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्षत्रिय समाज में हर्ष की लहर
अजय सिंह (चिंटू)
जयपुर -स्मार्ट हलचल/जयपुर के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता बलराम सिंह दिवराला (शेखावत) को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान के क्षत्रिय समाज के लिए गर्व का विषय है।बलराम सिंह का परिवार राजनीति और सामाजिक कार्यों में गहरी जड़ें रखता है। उनके दादा, ठाकुर पृथ्वी सिंह शेखावत, को जयपुर राजघराने से सात घोड़ों की जागीर प्राप्त थी और उनका नाम आज भी अल्बर्ट हॉल के इतिहास में अंकित है। उनके पिताजी भी भैरों सिंह शेखावत के समय वरिष्ठ नेता और राजस्थान कॉलेज के अध्यक्ष रह चुके हैं।
बलराम सिंह दिवराला लंबे समय से भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया है। वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उनकी नियुक्ति पर राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौर, गजेंद्र सिंह खींवसर, और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित कई दिग्गजों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस नियुक्ति ने बलराम सिंह के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को और अधिक मान्यता दिलाई है और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को एक नई दिशा प्रदान की है।