सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल|नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित गणेश जी मंदिर के पीछे, मोक्ष भूमि रोड निवासी राजू खान भाटी ने नव निर्वाचित चेयरमैन राकेश पूनिया को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड नंबर 11 में स्थित शहर का सबसे बड़ा निकासी नाला वर्षों से खंडर स्थिति में पड़ा है, जिसे हर बार लीपा-पोती करके आधा-अधूरा छोड़ दिया जाता है।
ज्ञापन में मौके का निरीक्षण कर नाले में पाइप लाइन डालकर इसका स्थायी समाधान करने और नाले पर हुए अतिक्रमण हटाने क़ी मांग क़ी गई है