Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने ईसर गणगौर की पूजा अर्चना...

पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने ईसर गणगौर की पूजा अर्चना की

पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने ईसर गणगौर की पूजा अर्चना की।

चित्तौड़गढ़।(स्मार्ट हलचल)शहर के महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सर्व समाज की सुहागिन महिलाओं द्वारा भक्तिमय भजनों का गायन व समूह नृत्य कर ईसर गणगौर पूजन का आयोजन किया गया।

महिलाओं द्वारा संरक्षित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में ईसर गणगौर की पूजा कर भक्तिमय भजनों से 50 से अधिक महिलाओं ने रंग-बिरंगे वस्त्र पहनकर भजनों पर झूम नाच कर भक्तिमय माहौल में शिव पार्वती की अराधना की।
पिपलेश्वर महादेव मंदिर में ईसर गणगौर महोत्सव के दौरान बिंदु पाण्डियां ने बताया कि महोत्सव के दौरान लता, पूर्णिमा, दीपिका कंवर, सोनू वर्मा, लक्ष्मी देवी खटीक, प्रियंका कंवर, राजेश्वरी वर्मा सहित सैकड़ों महिलाओं ने गणगौर मनाया। प्रसाद में कई प्रकार के व्यंजन और फलों का वितरण किया गया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES