Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़पच्चास साल पुराने पिपलेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार महिलाओं की पहल...

पच्चास साल पुराने पिपलेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार महिलाओं की पहल से मनाया भक्तिमय फागोत्सव

पच्चास साल पुराने पिपलेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार महिलाओं की पहल से मनाया भक्तिमय फागोत्सव।

चित्तौड़गढ़।स्मार्ट हलचल/शहर के महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पच्चास साल में पहली बार महिलाओं की पहल पर सर्व समाज की महिलाओं द्वारा भक्तिमय भजनों का गायन व समूह नृत्य कर फागोत्सव का आयोजन किया गया।
बता दें कि पिपलेश्वर महादेव मंदिर चित्तौड़गढ़ जिले का एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसकी सेवा पूजा से लेकर संरक्षण तक महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। पिपलेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार फागोत्सव मनाते हुए दोपहर से शाम तक ठाकुर जी के भजनों से 100 से अधिक महिलाओं ने लाल और सफेद रंग के वस्त्र पहनकर भजनों पर झूम नाच कर भक्तिमय माहौल में ठाकुर जी को रिझाया। फागोत्सव के दौरान सभी महिलाओं ने ठाकुर जी को गुलाल अर्पित कर एक दूसरे को भी गुलाल लगाकर होली खेली।
पिपलेश्वर महादेव मंदिर में फागोत्सव के दौरान बिंदु पाण्डियां ने बताया कि पिपलेश्वर महादेव मंदिर पच्चास साल से भी पुराना महादेव का चमत्कारी मंदिर है यहां पर आने वाले सभी भक्तों की हर मनोकामनाओं को हमने पूरी होते हुए देखा है। पच्चास साल में यहां पर पहली बार महिलाओं की पहल पर फागोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि पास ही रहने वाली महिलाओं द्वारा ही प्रतिदिन महादेव की सेवा और आरती की जाती है।
फागोत्सव में ममता एवं लक्ष्मी देवी खटीक द्वारा ढोलक वादन कर भजनों की प्रस्तुतियां दी। फागोत्सव में बिंदु पाण्डियां, प्रिती सुखवाल, दीपिका कंवर, ललिता सुथार, बेबी धाकड़, रेखा वैष्णव, सुमन पुरोहित, आशा पाण्डियां, राधा देवी पांडिया, सोनू वर्मा, नूतन कंवर, लक्ष्मी देवी खटीक सहित सैकड़ों महिलाओं के सहयोग से फागोत्सव मनाया गया। प्रसाद में कई प्रकार के व्यंजन और फलों का वितरण किया गया।

फागोत्सव में बालक जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
फागोत्सव में पहुंची गांधीनगर निवासी आशा पाण्डियां के पुत्र विज्ञ पांडिया का जन्मदिवस होने से मंदिर प्रांगण में केक काटकर सभी महिलाओं ने बालक का जन्मदिवस मनाया गया मिठाई का वितरण किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES