Homeभीलवाड़ापीपलुंद में लगने वाले जाम से मिलेगी निजात,होगा बाईपास का निर्माण

पीपलुंद में लगने वाले जाम से मिलेगी निजात,होगा बाईपास का निर्माण

गजानंद जोशी

जहाजपुर,विधायक एवं ST मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने नववर्ष पर क्षेत्र को विकास की सौगात दी हे।युवा नेता सुरेंद्र मीणा ने बताया पीपलूंद सरपंच प्रशासक वेद प्रकाश खटीक द्वारा आयोजित समारोह में विधायक गोपीचंद मीणा ने बजट घोषणा के आधार पर पीपलूंद से सबलपुरा तक लगभग 3 किलोमीटर sh 134 बाईपास का शिलान्यास कर शुभारंभ किया।पीपलूंद में आवागमन को लेकर लंबे समय से रोड जाम की विकट समस्या बनी हुई थी।आए दिन गांव में आवागमन को लेकर जाम लगते रहते थे।ग्राम वासियों को बड़ी विकट स्थिति का सामना करना पड़ता था।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक मीणा ने इस बाईपास को बजट में लेकर स्वीकृत कर ग्राम वासियों को बहुत बड़ी राहत दी।वही ग्राम छाटीया में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी लोकार्पण के साथ गुढा पंचायत के रोजड़ी ग्राम में भी एक छाया ग्रह के निर्माण का शिलान्यास किया।इस अवसर पर विधायक मीणा ने कहा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने मुझे ST मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाके एक और नई जिम्मेदारी दी है।उन्होंने ग्राम वासियों को भरोसा दिलाया कि।आप सभी के आशीर्वाद से मैं क्षेत्र के विकास में कभी भी कोई कमी नहीं आने दूंगा।यह मेरा दृढ़ संकल्प हे।भाजपा नेता किशोर शर्मा ने कहा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही भाजपा सरकार का मूल मंत्र है।उन्होंने ग्राम वासियों से अपील की कि आप सभी लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़े और भाजपा को मजबूत करके क्षेत्र व राष्ट्र के विकास का हिस्सा बने।लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही सर्वोपरि है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES