Homeभीलवाड़ापीतांबर श्याम संघर्ष समिति आह्वान पर दुसरे दिन ग्रामीण क्षेत्रों में बंद,...

पीतांबर श्याम संघर्ष समिति आह्वान पर दुसरे दिन ग्रामीण क्षेत्रों में बंद, शहर में कुछ दुकानें खुली

(मोहम्मद आजाद नेब)
जहाजपुर /स्मार्ट हलचल/जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान पीतांबर श्याम की पालकी पर मस्जिद से पथराव की घटना के बाद से दो महीने बाद भी हिंदू संगठनों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पीतांबर श्याम संघर्ष समिति ने कल अनिश्चितकालीन बंद का घोषणा कि थी। जिसके तहत आज जहाजपुर तहसील के खजूरी, पंडेर, शक्करगढ़, रोपा सहित ग्रामीण इलाकों में बंद रहा लेकिन शहर में कल की तरह ही तरह कुछ दुकानें खुली रही।

संघर्ष समिति ने 15 नवंबर को जहाजपुर बंद और विरोध मार्च का ऐलान किया था। शाम को शहर के मार्गों से मशाल जुलूस निकाला गया था। आज जहाजपुर तहसील
बंद के आह्वान के तहत उपतहसील खजूरी, पंडेर, सहित ग्रामीण शक्करगढ़, रोपा सहित अन्य ग्रामीण इलाके भी बंद है। लेकिन शहरी क्षेत्र में कल की तरह ही कुछ दुकानें खुली हुई है। कल शाहपुरा जिला और 18 नवंबर को शाहपुरा और भीलवाड़ा जिले संयुक्त रूप से बंद रहेंगे। 19 नवंबर को चित्तौड़ प्रान्त बंद का आह्वान किया गया है‌‌।

समिति का कल्याण जी के बाहर धरना प्रदर्शन जारी है। महिलाओं की भी आज विरोध रैली निकालेगी। मामले पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नजर बनाए हुए है‌।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES