Homeभीलवाड़ापिवनिया तालाब स्थित शनि देव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया शनि...

पिवनिया तालाब स्थित शनि देव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया शनि देव का जन्मोत्सव

शाहपुरा । शाहपुरा पिवनिया तालाब स्थित शनि देव मंदिर में मंगलवार, अमावस्या के शुभ अवसर पर शनि देव जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री राम मन्दिर के पुजारी सीताराम बाबा, पंडित सुनील भट्ट व शनि देव मन्दिर के पुजारी जगदीश जोशी के सान्निध्य में यह विशेष आयोजन किया गया । जिसमें पुजारी जगदीश जोशी व रामकुमार जोशी समिति के सदस्यगण और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया । दिन में 11:15 बजे शनि देव का तेल अभिषेक किया गया उसके पश्चात महा आरती का आयोजन किया गया।महिला मंडल की सदस्याओ ने इस अवसर पर भजन प्रस्तुत किये एवं सभी पुरुष व महिलाओ ने चिड़ियों के लिए पानी के परिंडे भी लगवाए। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तगण को प्रसाद वितरण किया गया।

शनिदेव के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शनिदेव मन्दिर के पुजारी पण्डित जगदीश जोशी,राम कुमार जोशी,श्री राम मन्दिर के पुजारी सीताराम बाबा,मुकेश जोशी,प्रदीप शर्मा, सुनील भट्ट, शंकर जोशी,भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष पंकज सुगन्धी, भाजपा महामंत्री राजाराम पोरवाल,पुर्व नगर मण्डल अध्यक्ष रमेश मारु, पुर्व पार्षद मोहन गुर्जर, पुर्व एस सी मोर्चा नगर महामंत्री राजेन्द्र खटीक,विशाल जोशी,कान्हा कहार व विकाश जोशी आदि उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने शनि देव के दिव्य दर्शन किए और सीताराम बाबा से आशीर्वाद लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES