Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा में 270 किलो प्लास्टिक कैरीबैग जब्तः प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर...

भीलवाड़ा में 270 किलो प्लास्टिक कैरीबैग जब्तः प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी

 (महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा/स्मार्ट हलचल/नगर निगम द्वारा शहर में सिंधु नगर गुरुद्वारा के पास से लगभग 270 किलो प्लास्टिक कैरी बैग को जप्त किया है।निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि निगम को सूचना मिली कि सिंधु नगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग गोदाम में रखे हुए हैं जिस पर कार्यवाही करते हुए गुरुद्वारा के पास स्थित गोदाम से लगभग 270 किलो प्लास्टिक केरी बैग जप्त किए गए निगम आयुक्त ने बताया कि कैरी बैग पर्यावरण को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाते हैं एवं इनकी वजह से शहर के नालों में अवरोध उत्पन्न होता है तथा गंदगी फैलती है एवं जानवरों द्वारा भी प्लास्टिक कैरी बैग खाने पर उनकी मृत्यु तक हो जाती है नगर निगम द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग पर नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES