गंगापुर/भीलवाड़ा के दो होनहार खिलाड़ियों का ऑल इंडिया टूर्नामेंट में चयन

(मुकेश गुर्जर)

भीलवाड़ा जिले के गंगापुर|स्मार्ट हलचल|क्षेत्र सहित पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है कि क्षेत्र के दो प्रतिभाशाली छात्र बादल माली एवं सूरज चौधरी, जो वर्तमान में युवान यूनिवर्सिटी आफ लखनऊ में अध्ययनरत हैं, का ऑल इंडिया स्तर के टूर्नामेंट में चयन हुआ है।बादल माली का चयन विशेष रूप से रग्बी (Rugby) प्रतियोगिता में हुआ है, जो उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। वहीं सूरज चौधरी ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है।
रग्बी जैसे चुनौतीपूर्ण खेल सहित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता से गंगापुर एवं भीलवाड़ा जिले में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों एवं साथियों ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही आशा व्यक्त की गई है कि ये खिलाड़ी भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करेंगे।