Homeराजस्थानअलवरखिलाड़ियों को किया सम्मानित

खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बानसूर।स्मार्ट हलचल/शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कांकरिया में 68 वी जिला स्तरीय खो – खो खेल कूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बबेरा के छात्र छात्राओं ने खो-खो 14 वर्ष में कोटपूतली बहरोड़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसको लेकर आज स्कूल में विजेता छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य राजबाला मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांकरिया में गुरुवार को आयोजित 68 वी जिला स्तरीय खो – खो खेल प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र छात्राओं ने ज़िला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मान किया गया। जिसमें विराट नगर में आयोजित प्रतियोगिता 19 वर्ष में उप विजेता रहे। वही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 19 वर्ष खो खो प्रतियोगिता में स्कूल के तीन छात्रों और 14 वर्ष में 5 छात्रो का चयन हुआ है। जिसको लेकर आज विजेता छात्र छात्राओं की कस्बे में रैली निकालकर अभिनंदन किया गया।इस दौरान प्राचार्य राजबाला मीणा, पंचायत समिति सदस्य रामसिंह गुर्जर, गणेश मुकदम, झम्मन लाल, रामस्वरूप, हरिसिंह, ईश्वर सिंह, रामनिवास छावडी, रोहिताश्व मीणा, कैलाश शर्मा, अजय यादव, विजय गुर्जर, रामजस, महेन्द्र कुमार, नेहा गुप्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES