आदर्श नगर जोन की नगर निगम टीम ने कुछ दिन पूर्व बर्मीज कॉलोनी स्थित भूखंड संख्या 85/86 पर अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर भवन को सीज किया था।
स्मार्ट हलचल| निगम की स्पष्ट चेतावनी और सीज कार्रवाई के बावजूद भूखंड मालिक ने नियमों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया। यह कार्य पूरी तरह अवैध माना जा रहा है क्योंकि अब तक नगर निगम की ओर से संबंधित भूखंड को कोई एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी नहीं किया गया है।
भूखंड मालिक द्वारा किए जा रहे इस निर्माण को निगम नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। निगम सूत्रों का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने पर आगे की सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।













