Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़दिल्ली में पीएम मोदी के आथित्य में आयोजित स्वच्छ भारत दिवस 2024...

दिल्ली में पीएम मोदी के आथित्य में आयोजित स्वच्छ भारत दिवस 2024 आयोजन में सम्मिलित हुए बिजयपुर सरपँच शर्मा

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल/दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए स्वच्छ भारत दिवस 2024 कार्यक्रम जिसमें मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, वी सोमन्ना, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री सच भूषण चौधरी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के आतिथ्य में हुए समारोह में ग्राम पंचायत बिजयपुर के सरपंच श्यामलाल शर्मा सम्मिलित हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र के तीन सरपंचों को इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त हुआ जिसमें बिजयपुर सरपंच श्याम लाल शर्मा भी थे।
आयोजन में सम्मिलित हुए सरपंच शर्मा का चित्तौड़गढ़ लौटने पर मुंह मीठा कर ऊपरना एवं पगड़ी पहनाकर उद्योगपति महेशचंद्र लड्ढा, गोविंद तोषनीवाल, श्री गढ़बोर चारभुजा सेवा संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण टाक, सचिव पीके सोनी, गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा, पंडित राकेश शास्त्री, अमित चेचानी, नीरज शर्मा, अमित कुमार त्रिपाठी ने स्वागत सत्कार किया गया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES