Homeराजस्थानकोटा-बूंदीबाड़मेर में पीएम मोदी की सभा:कहा-बाबा साहेब अंबेडकर खुद भी आ जाएं...

बाड़मेर में पीएम मोदी की सभा:कहा-बाबा साहेब अंबेडकर खुद भी आ जाएं तो देश से संविधान खत्म नहीं कर सकते

बाड़मेर में पीएम मोदी की सभा:कहा-बाबा साहेब अंबेडकर खुद भी आ जाएं तो देश से संविधान खत्म नहीं कर सकते

डालूराम बेनीवाल

बाड़मेर

स्मार्ट हलचल/मोदी ने कांग्रेस पर समस्याएं न सुलझाने का आरोप लगाया।लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी आज बाड़मेर दौरे पर हैं। मोदी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि बाड़मेर में हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का क्षेत्र है। यहां के लोगों ने हमेशा मुझे बोला है कि आप देश के दुश्मनों को सबक सिखाओ, बाड़मेर जिताने की जिम्मेदारी हमारी है। यह चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करने का चुनाव है। कांग्रेस ने 5 दशक से ज्यादा देश पर हुकूमत की, लेकिन एक भी ऐसी बड़ी समस्या नहीं है, जिसका पूरा समाधान दिया हो।

माेदी ने कहा कि राजस्थान के रेगिस्तान में महिलाएं कहती थीं कि घी ढुल जाए तो मेरा कुछ नहीं जाएगा, लेकिन पानी नहीं ढुलना चाहिए। मोदी ने इस समस्या को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत की, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसमें भी भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस की सोच ही विकास विरोधी है।

मोदी ने कहा कि देश के सीमावर्ती गांवों को वे जानबूझकर विकास से दूर रखते थे। वे कारण बताते थे कि सीमा के पास विकास होगा तो दुश्मन के कब्जा करने की संभावना बढ़ जाएगी। ये शर्म की बात है। किस दुश्मन के कलेजे में हिम्मत है कि वो बाड़मेर की सीमा में कब्जा करने की सोचे। हम देश के सीमावर्ती गांव को पहला गांव मानते हैं।

मोदी ने कहा कि ये 400 सीट की बात इसलिए हो रही है, क्योंकि आपने दस साल अच्छे काम करने से मुझे रोकने की कोशिश की है। देश आपको सजा देना चाहता है। जहां तक संविधान का सवाल है, तो लिखकर ले लीजिए कि बाबा साहेब अंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते हैं। हमारा संविधान हमारे लिए गीता है, रामायण है, बाइबल है, कुरान है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES