शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा।स्मार्ट हलचल|उनियारा कस्बा के पीएम श्री राजकीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय गौरव सप्ताह के तहत छात्रों को कानूनी जानकारी को लेकर विधिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय उनियारा न्यायालय के अधिवक्ता सुरेन्द्र धाकड़ को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील सिरौठा ने की। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र धाकड़ एवं प्रधानाचार्य सुनील सिरोठा द्वारा मां सरस्वती एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी रमेश पंवार ने उपस्थित बच्चों को मौलिक अधिकारो के बारे में विस्तार से बताया। सभी बच्चों को बताया कि हमें अपने मूल कर्तव्य एवं मूल अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। हमें संविधान का पालन करना चाहिए, हमें संविधान के आदर्शो, संस्थाओं एवं राष्ट्रगान राष्ट्रीय ध्वज का आदर करना चाहिए। सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना चाहिए। देश की एकता एवं अखंडता संप्रभुता बनाए रखना चाहिए। इसके बाद मुख्य अतिथि अधिवक्ता सुरेंद्र धाकड़ ने उपस्थित सभी छात्राओं को संविधान के मूल कर्तव्य, संविधान से संबंधित विधिक जानकारी को विस्तार से बच्चों को समझाया गया। बच्चों को अपने जीवन में संविधान द्वारा प्रदत अधिकारों के बारे में बताया। अंत में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील सिरोठा द्वारा उपस्थित बच्चों को अपने मूल करते हुए के बारे में बताया गया कि हमें अच्छा नागरिक बनना है। अंत में सभी का धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में पैरा लीगल ओलिएंटर लोकेश बैरागी, हरिप्रसाद बैरागी, अनिल शर्मा, बसराम मीणा, खुशीराम मेरोठा, उप प्रधानाचार्य मैनेजर मीणा, उप प्रधानाचार्य श्रीमती शीशम आदि उपस्थित रहे।













