Homeराजस्थानजयपुरपीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय उनियारा मे शहीद दिवस मनाया

पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय उनियारा मे शहीद दिवस मनाया

–>शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि।

महेंद्र कुमार सैनी

नगर फोर्ट:स्मार्ट हलचल/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय उनियारा मे उपखंड प्रशासन उनियारा की ओर से शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पुण्यतिथि पर विद्यालय परिसर में राम नाम कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए” रघुपति राघव राजा राम” साबरमती के संत तूने, जैसे अनेक संगीतमयी सँकीर्तन भी किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम मे अपने प्राणों की आहुति देने वालों शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और नमन किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी उनियारा शत्रुघ्न सिंह गुर्जर, तहसीलदार उनियारा प्रवीण सैनी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी गिरीश कटारिया , महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गरिमा शर्मा वन विभाग अधिकारी संजय , नगरपालिका से रवि एव अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES